4 Big Actress Summoned In Drugs Case | ड्रग्स केस में 4 बड़ी एक्ट्रेस को समन
ड्रग्स केस में 4 बड़ी एक्ट्रेस को समन: सारा अली खान गोवा से मुंबई पहुंचीं, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के नोटिस पर दीपिका पादुकोण ने कहा- मैं जांच में सहयोग करूंगी
सारा अली खान गुरुवार शाम को अपनी मां अमृता सिंह के साथ मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बॉलीवुड की चार बड़ी हस्तियों से पूछताछ के लिए बुधवार को समन जारी कर दिए। इनमें दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुलप्रीत सिंह शामिल हैं। रकुलप्रीत को आज पूछताछ के लिए बुलाया गया है। दीपिका से कल पूछताछ होगी, वे गोवा से मुंबई के लिए रवाना हो चुकी हैं। सारा अली खान गोवा से मुंबई पहुंच गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने एनसीबी के नोटिस के जवाब में कहा कि वह कल पूछताछ में शामिल होंगी और जांच में सहयोग करेंगी।
सारा अली खान गोवा एयरपोर्ट पर।
रकुलप्रीत ने आज सुबह कहा था कि उन्हें समन नहीं मिला है। लेकिन, फिर NCB ने बताया कि रकुलप्रीत ने समन मिलने की बात मान ली है। उन्होंने अपना एड्रेस भी अपडेट करवा दिया है। इससे पहले समन नहीं मिलने की बात पर NCB ने कहा था कि एक्ट्रेस से कई प्लेटफॉर्म्स के जरिए कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो पाई। उन्हें फोन भी किया गया, लेकिन रेस्पॉन्स नहीं मिला।
अपडेट्स
फैशन डिजायनर सिमोन खंबाटा और रिया की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी से NCB ऑफिस में पूछताछ चल रही है।
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर क्षितिज प्रसाद को NCB ने कल पेश होने का समन भेजा है।
जांच एजेंसी ने मुंबई में 3 जगहों पर छापे भी मारे हैं। इस बारे में अभी ज्यादा डिटेल नहीं मिल पाई है।
टीवी एक्टर सनम जौहर और अबिगेल पांडे आज भी NCB के ऑफिस पहुंचे हैं। उनसे बुधवार को भी 5 घंटे तक सवाल-जवाब हुए थे।
NDPS कोर्ट ने NCB को तलोजा जेल का दौरा करने, रिया के भाई शोविक और सुशांत के हेल्पर दीपेश सावंत के बयान दर्ज करने की इजाजत दे दी है।


Comments
Post a Comment