भाजपा की नई कार्यकारिणी | Bjp New Executive

                 भाजपा की नई कार्यकारिणी

भाजपा की नई कार्यकारिणी: अध्यक्ष बनने के 8 महीने बाद नड्डा ने टीम बनाई; राम माधव को महासचिव पद से हटाया, तेजस्वी सूर्या को युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया

भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान किया।- फाइल फोटो

भाजपा अध्यक्ष बनने के आठ महीने बाद जेपी नड्डा ने शनिवार को नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री और राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत कई अहम पदों में बदलाव किया। नए लोगों को जगह दी।

डॉ. रमन सिंह, अन्नपूर्णा देवी, मुकुल रॉय, जय पांडया को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया। तेजस्वी सूर्या को युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया। उधर,पार्टी ने राम माधव, मुरलीधर राव, सरोज पांडे और अनिल जैन को महासचिव पद से हटा दिया गया है। खबर है कि इन्हें नई जिम्मेदारी दी जाएगी।

अनिल बलूनी, संजय मयूख, डॉ संबित पात्रा, सुधांशु त्रिवेदी और शाहनवाज हुसैन को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। इसके अलावा, पार्टी ने 23 प्रवक्ता भी बनाए हैं। 

पूरी लिस्ट यहां देखें

Comments