KXIP vs RCB LIVE IPL2020
IPL 2020
KXIP vs RCB LIVE: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टॉस जीता, पहले बॉलिंग का फैसला; गेल को लगातार दूसरे मैच में माैका नहीं मिला
दुबई
1 मिनट पहले
बेंगलुरु ने पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। इस मैच में युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी की थी।
आरसीबी 3 बार (2009, 2011, 2016) फाइनल में पहुंची, हर बार उसे हार का सामना करना पड़ा
पंजाब एक बार (2014) ही फाइनल में पहुंची, जहां उसे कोलकाता से हार का सामना करना पड़ा
IPL 2020
आईपीएल के 13वें सीजन का छठवां मैच किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच दुबई में खेला जा रहा है। बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने प्लेइंग इलेवन में विदेश खिलाड़ी निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, जिमी नीशम और शेल्डन कॉटरेल को मौका दिया। वहीं, विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी में विदेशी प्लेयर एरॉन फिंच, एबी डिविलियर्स, जोश फिलिप और डेल स्टेन को शामिल किया गया। मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें...
आरसीबी 3 बार (2009, 2011, 2016) फाइनल में पहुंची, हर बार उसे हार का सामना करना पड़ा
पंजाब एक बार (2014) ही फाइनल में पहुंची, जहां उसे कोलकाता से हार का सामना करना पड़ा
गेल को सही समय पर मौका मिलेगा : राहुल
पंजाब टीम में दो बदलाव किए गए हैं। क्रिस जॉर्डन और कृष्णप्पा गौतम को टीम में जगह नहीं मिली। उनकी जगह मुरुगन अश्विन और जिमी नीशम को मौका मिला। वहीं, गेल को लेकर कप्तान राहुल ने कहा, ‘‘वे टीम में सही समय पर शामिल किए जाएंगे। उनको लेकर किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं।’’ वहीं बेंगलुरु की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया।

Comments
Post a Comment